Thursday, July 18, 2013

टिफ़िन चोर (कहानी)


रोहन, रोहन उठो, जल्दी करो स्कूल बस आने वाली है। रोहन ने मम्मी की आवाज सुन कर अपनी छोटी छोटी पलके खोली। खिड़की से बाहर देखा, "ये आसमां पर ढेरो रुई का ढेर कौन रख जाता है कभी लगता है जैसे बहुत सी भेड़े किसी ने मैदान पर खुली छोड़ दी हो, लगता आज बारिश होगी।"

सात साल का रोहन दूसरी कक्षा का छात्र है। आज बड़ा उत्साहित है अपने सहपाठी स्पर्श को अपने नये स्कूल बैग की नुमाइश जो करनी है। कुछ देर बाद बस रुकी, स्पर्श अपनी मम्मी को बाय करता हुआ बस पर चढ़ गया और उसकी नज़रे बस में बैठे सभी चेहरो की मुस्कान को रसीद देते हुए रोहन पर ठिठक गयी। भाग कर रोहन द्वारा रोकी हुयी सीट पर बैठते ही नए बैग का अभिमुल्यन करते हुए अपनी जेब से एक लिफाफा निकालता हैं। 

रोहन: "ये क्या है"? 
स्पर्श: "ये लैटर है पापा ने कहा था की स्कूल के बाहर जो रेड पोस्ट बॉक्स है उसमे डाल देना, दादाजी को लिखा है।"
रोहन: "स्पर्श ये लैटर कैसे सही पते पर पहुँच जाता है?"
स्पर्श: "हर पोस्ट बॉक्स के नीचे सुरंग होती है जहाँ से लैटर फिसलता हुआ आपके गाँव चला जाता है।"
रोहन: "लेकिन उसे पता कैसे चलता है की कहाँ जाना है, दादी के घर जाना है या नाना के गाँव?"
स्पर्श: "क्या यार ये भी नहीं पता! जब पेट में दर्द होता है तो दवाई लेने पर पेट दर्द ही ठीक होता है, वही दवाई दांत में दर्द होने पर दांत के दर्द को ठीक करती है, क्योंकि दवाई को पता होता है की पेट में जाना है या दांत में। ऐसे ही लैटर पर पता लिखा होता है इसलिए लैटर को पता होता है की कहा जाना है।" 

द्वितीय कालांश (पीरियड) में गणित के अध्यापक ने अपनी अकर्मण्यता पर लीपापोती करने के लिए उदघोष किया की आज सभी बच्चे होम वर्क क्लास में ही कर ले ताकि घर पर होने वाली ग़फ़लतो की समीक्षा यही हो सके (ताकि अध्यापक थोडा आराम कर सके)। बच्चो को और क्या चाहिए, 'अध्यापक और छात्र', दोनों ही पक्ष एक ही अनुयोजन से आनन्दित होते है की पढाई ना हो, तो फिर ऐसा प्रतिदिन क्यों नहीं होता? स्पर्श ने रोहन को अपन टिफिन खोल कर बताया की उसकी मम्मी ने आज उसके लिए उसके पसंदीदा कूकीज और चॉकलेट रोल्स रखे है। अब स्पर्श के साथ रोहन भी लंच ब्रेक का अधीरता से इंतज़ार करने लगा।सभी बच्चो के कानो मैं सुरीली मध्यांतर की घंटी गूंजी, एक साथ सधे कदम कक्षा के दरवाजे की तरफ तीव्रता से बढे मानो कोई अदृशय शक्ति उनका संचालन कर रही हो, सारे आपसी मन-मुटाव जो पिछले चार कालांशो से फल फूल रहे थे, पानी के बुलबुलों की तरह बिखर गए। रोहन और स्पर्श भी हाथ-मुहँ धो कर कक्षा में आये ताकि उनके आज के ध्येय की पूर्ति कूकीज और चॉकलेट रोल्स खा कर पूरी हो सके।

"ये क्या मेरा लंच कहाँ है, अभी तो टिफिन मैं था अब कहाँ गया?" स्पर्श बोखलाया। उसके टिफिन से खाना अलोप हो चूका था। सरगर्मी बढ़ गयी हुजूम इकठ्ठा हो गया दूर-दूर की कक्षाओ और अनुभागो (सेक्सन) से बच्चे आने लगे, कोई सहानुभूति देता, कोई कौतुहल व्यक्त करता तो कोई ठिठोली करता और कोई-कोई तो नेतागिरी से भी बाज नहीं आया। क्लास टीचर के दखल के बाद बच्चो के मनोरंजन के इस कारण पर रोक लगी, आगे से एहतियात रखने के हिदायत के साथ स्पर्श को, रोहन और बाकी बच्चो के खाने को साँझा करने के लिए कहा गया। 

अगले दिन मध्यांतर में टिफिन खोला गया, खाना फिर से नदारद! अब ये कोई संयोग नहीं हो सकता, पूरी कक्षा सकते में आ गयी, अचरज ये था की दुसरे दिन भी स्पर्श का ही खाना गायब क्यों हुआ जबकि और भी तो टिफिन थे वहां। स्पर्श को रोना आ गया, रोहन और बाकि बच्चो ने दिलासा दी। स्कूल प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। चाक-चोबंदी बढ़ गयी। कुछ बच्चे जो टीवी पर प्रसारित होने वाले डिटेक्टिव सीरियल 'सुपर सिक्स' से प्रभावित थे ने आपस में गोपनीय जत्था तैयार किया गया जो लंच-ब्रेक में छुप कर निगरानी करेगा की इस कौतुक का स्वामी कौन है। जत्थे के छात्र लंच-ब्रेक में खेल-कूद के साथ-साथ कुछ समय के अंतर से कमरे के बाहर मंडराने लगे। 

स्कूल का चपरासी इधर-उधर तांक-झाँक करने के बाद सीधे कमरे में चला गया और वहां रखें स्पर्श के टिफिन को हाथ में उठा लिया। 
"चोर चोर चोर", गोपनीय जत्थे के बच्चे एक साथ चिल्लाते हुए कमरे में आ धमके, चपरासी का चेहरा रंगहीन हो गया, लडखडाई जुबां को सँभालते हुए बोला, क्या हुआ? मैंने क्या किया?
"आपने स्पर्श का खाना चुराया है" 
"नहीं, मैं नहीं हूँ खाना चोर, मैं तो केवल ये देखने आया था की खाना आज भी चोरी हुआ या नहीं"
" नहीं आप झूठ बोल रहे हो देखो आपके मुह पर अभी भी खाना लगा है और टिफिन में भी खाना नहीं है"
"मैं अपना लंच लेने के बाद ही यहाँ आया था, जल्दबाजी मैं मुह साफ़ नहीं किया और खाना तो पहले से गायब था, मुझे भी टिफिन खोलने पर मालूम चला" 

बात प्रधानाचार्य तक पहुंची, चपरासी को आड़े हाथो लिया गया। बच्चो को कुछ दिनों के लिए कयास लगाने और मस्तीखोरी करते हुए ढींगबाज़ी का बहाना मिल गया था। स्कूल के बाहर पहाड़ भी टूट जाए तो बच्चे इस घटना को उपेक्षित कर देते है लेकिन स्कूल के अन्दर सुई भी गिर जाए तो अंतहीन ठहाके लगने लगते है। जांच पड़ताल करने पर चपरासी को इस आधार पर छोड़ दिया गया की जब कल वो अवकाश पर था तब भी लंच ब्रेक में खाना गायब हुआ था। और अगले दिन भी (चपरासी के पकडे जाने के बाद का दिन) स्पर्श का लंच गायब हैं! यानी गुनहगार कोई और ही है।

रोहन ने घर पर अपने 11 वर्षीया भाई को इस विषय में बताया। उसका बड़ा भाई कपिल जिसे खुफियागिरी और अटपटी बातों में कुछ ज्यादा दिलचस्मी थी, उसने सम्भावना व्यक्त की हो सकता है मंगल गृह से एलियंस धरती पर कब्ज़ा करने के इरादे से आ पहुंचे हो और उनका पहला निशाना तुम्हरा स्कूल हो, उसके बाद धीरे-धीरे उनका आतंक पूरी दुनिया पर फ़ैल जाएगा और किसी का भी खाना कभी भी गायब हो जाएगा।
"भैया अब हम क्या करे" 
"तू घबरा मत, मैंने एक मूवी में देखा था की एलियंस से कैसे निपटा जाता है, लेकिन तुझे अब चौकन्ना रहना होगा क्योंकि हम चारो ओर से घिर चुके है, कभी भी मारे जा सकते है।"
"भैया मुझे डर लग रहा है"
"अब बात बहुत आगे निकल चुकी है, डरने का वक़्त अब ख़त्म हुआ, अब हम दोनों के कंधो पर पूरी दुनिया की जिम्मेदारी है, दुनिया को बचाना है"

रोहन समझ नहीं पा रहा था की दुनिया बचाए या स्पर्श का खाना। अभी होमवर्क भी तो करना है, होमवर्क करने के बाद दुनिया की चिंता करना ठीक रहेगा। एलियंस धरती पर कब्ज़ा कर ले तो अच्छा ही रहेगा, कम से कम ये होमेवर्क से तो पीछा छुटेगा, कोई इतना होमवर्क भी देता है क्या? घर के सामने चाय वाला कितना 'लकी' है, बरगद के पेड़ के नीचे चाय की स्टाल हैं दिन भर मजे से बैठता है ना स्कूल जाने का प्रेशर ना होमवर्क का हौव्वा। आने जाने वालो को चाय पिलाता है, चुस्कीयो के साथ देश-विदेश के किस्से चलते रहते है, कभी भूत-प्रेत की बाते कभी गाँव के मेले या किसी ज़माने के राजा की शादी के भव्यता की चर्चा, कितना मज़ा आता है, पैसे कमाता है वो अलग। यहाँ दिन रात आँखे फोड़ते रहो, आने जाने वाले भी सलाह देते रहते है बेटा खूब पढ़ा करो, पढने की उम्र है। बर्फ से ठंडी रातों में (सुबह जल्दी) उठना पड़ता हैं पहले पीरियड से ही लंच-ब्रेक और लंच-ब्रेक के बाद छूट्टी का इंतज़ार रहता है। अभी एक एग्जाम कम्पलीट भी नहीं होता की दुसरे का टाइम टेबल मिल जाता गर्मियों की छुट्टियों में भी होमवर्क का भूत पीछे लगा देते हैं।

अगले दिन बस में रोहन, स्पर्श से मिला, विचारशील बातें हुयी।
स्पर्श: "क्या आज भी मेरा लंच चोरी हो जाएगा या चोर का पता चलेगा?, मैंने तो अभी तक डर के कारण मम्मी को नहीं बताया, हा मेरी दीदी (जो 12 साल की है) को बताया तो उसने कहा की खाने में नींद की दवाई मिला दो, जो खायेगा उसे नींद आ जायेगी और पकड़ा जाएगा, ये आईडिया उन्हें एक टीवी सीरियल से आया था, लेकिन नींद की दवाई कहाँ से आये?" 

रोहन: "मेरे भैया बता रहे थे की ये सब एलियंस कर रहे है, एलियंस के बारे में उन्होंने टीवी पर देखा था, मुझे समझ नहीं आता की लोग इतनी छोटी टीवी के अन्दर कैसे घुस जाते है, एक बार मम्मी-पापा बाहर गए थे तो मेरे भैया ने ये देखने के लिए पीछे से टीवी खोल दिया था, पर वहां कोई नहीं दिखा, मम्मी पापा की डांट के बाद भैया भी कई दिनों तक टीवी के पास नहीं दिखे हा हा हा।"

आज गोपनीय जत्थे का नामकरण दिवस है। गुपचुप तरीके से सुझाव लिए जा रहे है। हर तरफ गहमा-गहमी है की खाना चोर कौन है? कब पकड़ा जाएगा? स्पर्श के लंच के पीछे ही क्यों पड़ा है? 'खाना चोर' परम मसालेदार विषयो के श्रेणी मैं आ चुका था। 

गोपनीय जत्थे ने आज बिसात बिछा दी, पीछे वाली बेंच के नीचे एक बच्चा छुप कर बैठ गया, एक दरवाजे के पीछे खड़ा है, कक्षा के सभी बच्चो के लंच बॉक्स बेग से निकाल कर सजा कर रख दिए, कुछ एक के तो टिफिन के ढ़क्कन भी हटा दिए, कक्षा के बाहर से भी निगरानी के पूरे इंतजामात कर दिए गए। आज तो शिकार फंसेगा। हाथी की मदमस्ती में विशाल कमरे में आया और पहले से ढक्कन हटे हुए बॉक्स में से एक चम्मच पुलाव मुहँ के हवाले करने ही वाला था की अप्रत्याशित जन्मदिवस समारोह की तरह पूरा कमरा रौशनी के झमाके के साथ गूँज उठा। विशाल पकड़ा गया!

"मुझे क्यों पकड़ा है मैंने क्या किया"
"हम सब ने तुम्हे रंगे हाथों पकड़ा हैं, तुम ने जिस टिफ़िन से पुलाव लिए थे वो तुम्हारा नहीं था, फिर तुमने क्यों लिए?"
"माना ये मेरा टिफ़िन नहीं है पर अब जब कोई ढक्कन हटा कर इतने स्वादिष्ट खाना सजा कर रखेगा तो किसका मन नहीं ललचाएगा की एक चम्मच टेस्ट तो करे, खाना सिर्फ स्पर्श का चोरी होता है और फिर ये स्पर्श का टिफ़िन भी तो नहीं है।" 

लगा जाल मैं फंसी मछली हाथ से फिसल कर फिर से पानी में कूद गयी, गोपनीय जत्थे का नाम 'फ्लाइंग आईज' फाइनल हुआ। छुट्टी के बाद रोहन रेडियो पर बज रहा गीत गुनगुनाता है " चौधरी का चाँद है या किताब हो" स्पर्श को हंसी आ गयी। "ये क्या गा रहा है, पहले मैं भी चौधरी का चाँद ही समझता था एक दिन पापा ने बताया की 'चौहदवी का चाँद है या आफ़ताब हो' होता है। माहौल में हल्कापन आ गया। 

रोहन: "तू अपने पापा से बहुत क्लोज है" 
स्पर्श: "हां कई बार जब मैं पढाई करता हूँ तो पापा भी मेरे साथ पढने लग जाते है, पापा भी तो कोई एग्जाम की तैयारी कर रहे है, कहते है की एग्जाम क्लियर करने पर प्रमोशन हो जाएगा।" 
रोहन: "क्या अंकल अभी तक पढाई करते है, हे भगवान क्या मैं 30-35 साल तक पढता रहूँगा क्या? कितनी अजीब बात है की हम अपनी आधी जिंदगी स्कूल, कॉलेज के अन्दर ये सीखने में बिता देते है की हमें बाकि बची आधी जिंदगी को बाहर कैसे जीना है हा हा हा।"

अगले दिन दोनों बस से स्कूल आ रहे थे, रोहन ने गौर किया की स्पर्श अपना खाना रहस्यमयी रूप से बस की खिड़की के बाहर फैंक रहा है।
"ये क्या कर रहे हो स्पर्श, इसका मतलब तू रोज़ अपना खाना बस के बाहर फैंक देता है, और कलंक किसी काल्पनिक खाना चोर पर लगा देते है"

"सॉरी रोहन, प्लीज किसी को मत बताना"
"लेकिन तू ऐसा क्यों करता है"

"मेरी मम्मी मुझे पोषक खाने का हवाला देते हुए,कद्दू, पालक, घीये आदि की सब्जी देती है, जो मुझे पसंद नहीं, बचा हुआ खाना घर ले जाता हु तो डांट पड़ती है, एक दिन जब खाना वाकई मैं चोरी हो गया था और टीचर ने कहा की रोहन और बाकी लोगो का खाना शेयर कर लो, तब मुझे लगा की मेरे अलावा बाकी बच्चे कितना यम्मी खाना लाते है, साथ ही इतनी वैरायटी भी मिल गयी, इसलिए मैंने ये सब शुरू किया ताकि मुझे घर से लाया खाना खाने की बजाय रोज़ ये सब खाने को मिले। लेकिन मुझे आज तक ये समझ में नहीं आया की उस दिन तो मेरा फ़ेवरेट चॉकलेट रोल्स और कूकीज थे वो किसने चोरी किये थे।"

"वो मेने चोरी किये थे" रोहन मुस्कुराया। 


रचियता: कपिल  चाण्डक 
Author: Kapil Chandak



Image Courtesy : Google  
THIS BLOG claims no credit for any images posted on this site unless otherwise noted. Images on this blog are copyright to its respectful owners. If there is an image appearing on this blog that belongs to you and do not wish for it appear on this site, please E-mail with a link to said image and it will be promptly removed.

Saturday, July 6, 2013

पापा मेरे (कहानी)

'पापा मेरे' टिफिन पैक कर रहे थे छोटे भाई के लिए। साल 2001 के मई महीने का एक और गर्म दिन था। पापा अभी आये ही थे कड़ी धुप से जंग का निशान अभी भी चेहरे पर था। मम्मी ने मध्याहन भोजन के लिए पुछा, पापा ने कहा पहले मोनू (मेरा छोटा भाई) को खाना दे आऊ दुकान पर, उसे भूख लग रही होगी।

साल 2013 का मई का महिना, मंथ एंड क्लोजिंग के कारण देर रात को घर पहुंचा। राधिका (मेरी पत्नी और सबसे अच्छी दोस्त ) रात 3 बजे भी मेरे इंतज़ार में जग रही थी अपनी मुस्कराहट से मेरा स्वागत करने के लिए। तय हुआ की मैं थोडा देर से उठूँगा ताकि नींद अच्छे से पूरी हो सके। सुबह 6 :30 बजे मेरी करीब दो साल की बेटी ने कानो में मिश्री घोली, "उत जाओ पापा उत जाओ ना" लगा शायद किसी ने स्वर्ग का दरवाजा खुला छोड़ दिया, उसके छोटे छोटे हाथ मेरे चेहरे को सहला रहे थे जो हर बार चेहरे पर एक नयी चमक और सुकून छोड़ रहे थे। उसकी मम्मी ने कहा बेटा पापा को सोने दो पापा को निन्नी आ रही है। लेकिन उसकी मीठी मुस्कान देखने का लोभ मैं नहीं छोड़ सकता था जो पूरे दिन की थकान को ठेंगा दिखा देती है। 

मैं चौराहे पर देर तक खड़ा रहता था की पापा आने वाले है और फिर वो मुझे गोदी मैं उठा कर घर तक लायेंगे। पापा ने बहुत बार समझाया की इस तरह बाहर इंतज़ार मत किया करो मुझे कभी-कभी देरी हो जाती है और फिर मैं घर के अन्दर ही तो आऊंगा लेकिन वो उमड़ता हुआ प्यार पाना और साथ मैं लायी हुयी चीज का रहस्य सबसे पहले जान कर ज्यादा बड़े हिस्से का दावेदार बनने का अवसर मैं क्यों छोड़ता भला। पापा की थाली में पापा के साथ खाना लेना, इससे स्वादिष्ट और क्या होगा। पापा दही में मीठा लेते थे, मुझे भी मीठा दही पसंद था। मम्मी पापा की रोटी को दो बार तह करती थी जिसका उसका आकर त्रिभुज जैसा हो जाता था, मैं इस तरह के आकर वाली रोटी को पापा की रोटी कहता था और अक्सर जिद करता था की मुझे 'पापा की रोटी' बना कर दो। 

मेरी बिटिया (2013) 
अब सुबह जल्दी उठ कर तैयार हो जाता हूँ इसलिए नहीं की ऑफिस समय पर पहुंचू , बल्कि नास्ता जल्दी मिल सके (मैं ज्यादा देर भूखा नहीं रह सकता) और मेरी छोटी गुडिया के साथ इसे साँझा कर सकू। ट्वीटी (मेरी प्यारी बिटिया) को खाना उसकी मम्मी ही खिलाती है लेकिन उसे अपने पापा के साथ खाना पसंद है। हर वो चीज़ जो मुझे पसंद है वही उसको भी पसंद है भले ही वो निस्वाद ही क्यों न हो। छोटे छोटे टुकड़े करके उसे खिलाते समय आनंद और गर्व की ऐसी अनुभूति होती हैं जो किसी राजा को आस-पास के सभी राज्य जितने पर होती होगी। इस बीच कभी कभी वो अपने छोटे छोटे हाथो से रोटी का एक टुकड़ा ले कर जिस पर कभी भी सब्जी लगाना नहीं भूलती मेरे मुह मैं रखते हुए कहती है "पापा आप खाओ" मानो भगवान बाल रूप में स्वयं अपना प्यार खाने में परोस रहे हैं।

पापा हमेशा से ही अपने दोस्तों के मध्य सर्वप्रिय रहे है। दोस्तों का आना जाना लगा रहता था। अपने दोस्तों से घिरे हुए, पीठ थपथपाते हुए मेरी उपलब्धिया, (उनकी नजरो मैं) स्वभाव, समझदारी, ज्ञान का सविस्तार वर्णन करते हुए थकते नहीं थे। उन पलो मैं अहसास होता था की मैं ब्रह्माण्ड का सबसे अच्छा बच्चा हूँ। उनकी इसी धारणा ने मेरे अबोध मन मैं इस विश्वास को साकार करने के बीज बो दिए थे। उत्साहित रहता था इसी कल्पना मैं की मुझे सबसे अच्छा पुत्र, भाई, मित्र, विद्यार्थी और इंसान बनना हैं और यही मेरा परम ध्येय था। मुझे ले कर जो मान्यता पापा ने बनायीं और जो प्यार बरसाया उसने एक ढाल की तरह मुझे हर विसंगतियों, और गुणहीन वस्तुओ से बचाए रखा। उनकी गर्वित आखों की प्रसन्नता को मुझे और भी महाकाय करना था सम्पूर्ण जीवनकाल के लिए। शायद यही एक तरीका था की मुझे मिली मीठी जीवनदायनी नदी जैसे स्नेह मैं से एक लोटा मीठा कृतज्ञ जल वापस कर पाँउ।

बेटी मेरी बहुत शरारती है दिन भर मस्ती और धूम धडाका करती रहती है साथ ही चतुर और बुद्धिमान तो है ही। अपनी उम्र के मुकाबले बहुत आगे है कुछ हरकतें तो उसकी हैरान कर देने वाली है अभी दो साल की भी नहीं है और मेरे ऑफिस जाते समय कहती है "पापा ध्यान से जाना, जल्दी आना" और फिर हाथ पकड़ कर दरवाजे तक लाती है, "पापा शूज पहनो" "पापा अब जाओ" "बाय". उसे पता है की जब पापा ऑफिस जाते है तो जिद नहीं करते और साथ में जाने के लिए रोते भी नहीं है लेकिन ऑफिस के अलावा पापा कही और जाते है तो फिर ट्वीटी को घर पर रोक पाना 11 मुल्को की पुलिस के लिए भी मुमकिन नहीं है। उसे पता है की जब ब्लैक ड्रेस पहनते है तो ब्लैक सेंडिल पहननी चाहिए। उसे पता है की जब मम्मी के फ़ोन पर ये वाली रिंगटोन बजती है तो पापा ने ही कॉल किया है। वो नहीं भूलती दोपहर में मम्मी से जिद करके पापा को कॉल करवाना है और खूब सारी बात बताना है "पापा नहाई नहाई कर ली में" "पापा काऊ मम खा गयी" "पापा बलून लाना"।

मेरा एक छोटा भाई और बड़ी बहन है हम तीनो ही मम्मी से ज्यादा पापा के लाडले थे।चुस्की के लिए पैसा मांगना हो या मेले में तमाशा देखना हो, सारे दावे पापा से ही करते थे। हम तीनो को पापा के बहुत ज्यादा प्यार और ख्याल की लत पड़ गयी थी। बड़े हो जाने पर भी हमारे सारे काम जो हमसे अपेक्षित थे पापा कर देते थे। हम असावधान और बेफ़िक्र रहते थे। छुटपन में कभी कभी बिना खाना खाए नींद आ जाती थी तो पापा जगा कर खाना खिला कर ही सुलाते थे। शाम को मम्मी की शिकायतों की लम्बी फेहरिश्त तैयार रखते थे। घर में कुछ आता था तो सबसे पहले बच्चो में बंटता था। हम लोग एक मिठाई जिस के हम उम्मीदवार थे सबसे पहले खा लेते थे, एक चुरा लेते थे और एक पापा की दरियादिली का फायदा उठा कर हड़प लेते थे। इस तरह "एक का तीन" में हमारी गहन श्रद्धा थी। पापा से पड़ोस और रिश्तेदारों के बच्चे, सभी घुलेमिले थे।

जब ट्वीटी ने नया-नया बैठना सीखा तो मैं उसके चारो और रुई के तकियों का किला खड़ा कर देता था ताकि वो उसे भेद कर चोट न लगा ले, सोते समय बेड पर तकियों का अटूट तिलिस्म बना देता था जिसे तोड़ कर वो नीचे ना गिर आये। चलने लगी तो घर का डेकोरम बदल दिया ताकि करंट, नुकीली चीजो आदि से बचाव होता रहे। हालाँकि ये सब सामान्य लेकिन मैं इतना ज्यादा इन्वोल्व हो जाता था की लोग मुझे छेड़ते भी थे, की बच्चे तो हमने भी पाले है, गिरते पड़ते ही सब बड़े होते है, बच्चो में डर होना चाहिए, रोज़ घुमा कर लाओगे तो इसे घूमने की आदत पद जायेगी। अब आदत पड़ जायेगी तो उसके पापा है न घुमाने के लिए रोज़, उसके पापा को भी तो आदत पड़ गयी अपनी नन्ही पारी को घुमी-घुमी कराने की। मैं ऐसा पिता नहीं हु जो बच्चो को लाड प्यार में बिगाड़ दे। मैं तो वो पिता जो अपने बच्चो को पलकों पर रखता है और दिल में उमड़ रहे प्यार को पूरा उड़ेल देता है साथ ही जो सुनिश्चित करता है की बच्चा संस्कारी, समझदार, स्वाभिमानी होने के साथ मासूमियत भरी शरारते, मस्ती और बचपना कभी ना भूले जो उसकी खुशियों का स्रोत है।
पापा मेरे, मैं और मेरी बहन (1984)

साल 2007 में मम्मी पापा को किसी काम से हमारे पैतृक गाँव सांभर जाना पड़ा। देर रात को मेरे ताउजी के बड़े पुत्र का कॉल आया की पापा की तबियत बहुत ख़राब है। मेरा दिल सन्न हो गया, मैंने कहा आप उन्हें सबसे अच्छे डॉक्टर के लेकर जाओ, जल्दी करो, मुझे बताओ। कई बार बात हुयी। उस रात बरसात बहुत तेज थी सांभर में, कोई भी डॉक्टर आने को तैयार नहीं था। मैं फ़ोन पर मरता रहा, हाथ फैलाता रहा। करीब 3 घंटे बाद भैया ने कहा तुम सब लोग आ जाओ जल्दी, मैंने पूछा अब तबियत कैसी है, जयपुर से तो जाते समय बिलकुल ठीक थे, कोई बीमारी भी नहीं है, अच्छे भले गए थे, भैया ने कहा की बस आ जाओ, तुम समझदार हो समझ जाओ। मैं समझ गया की पूरी दुनिया अब ख़त्म हो गयी। लगा किसी ने अँधेरी खाई मैं धक्का मार दिया। मैं छोटा भाई, दीदी, जीजाजी हम सब सांभर भागे। हम तीनो बच्चे पापा के पास उनके अंतिम समय में नहीं थे, मम्मी ने बताया पापा बार-बार तुम लोगो के लिए पूछते रहे लेकिन कोई नहीं था। ये बात जिंदगी भर कचोटती रहेगी। वहा की हर चीज से नफरत हो गयी, 12 दिन बाद वहा से लोटा तो दिल पर पत्थर था आज भी है। कुछ सबसे ज्यादा अनमोल वही रह गया था, छीन लिया था उस जगह ने मुझसे। महीनो तक यकीं नहीं हुआ। रोज़ लगता था की बहुत बुरा सपना है अभी टूटने वाला है। आखों के आंसू घर पहुँचने से पहले सूख जाए इसके लिए ऑफिस से आते समय पंद्रह मिनट का रास्ता डेढ़ घंटे का होने लगा। पहले स्वाभाव में स्वछंदता और चंचलता थी, क्योंकि हर बात को सँभालने के लिए पापा थे। अब सब जिम्मेदारी मेरे ऊपर है मैं किससे कहूँ। जो प्यार मिला था उसे लौटाने का समय आ ही नहीं पाया। इस बात का अफ़सोस दुनिया के अंतिम दिन तक रहेगा। आज भी सपने में पापा आते है तो नींद से जाग जाने का अफ़सोस होता है। 

समय थोडा आगे बढ़ा ऐसा लगता था की आसमान का रंग ही काला हो गया है, अब नौकरी मैं अच्छा इन्क्रीमेंट या प्रमोशन हो जाए तो भी क्या? एग्जाम मैं अच्छे मार्क्स आ जायेंगे तो भी कौन पीठ थपथपाएगा? कोई भी उपलब्धि अब किसके लिए? लगा बड़ा हो गया। फिर निश्चय किया की पापा का बेटा हूँ मैं फिर ऐसा क्यों सोच रहा हु, अब मुझे ही पापा के सारे काम करने है। पापा का प्यार आसमान से बहता हुआ मेरे दिल में संचित हो रहा है उसे लुटाना है अपनों पर, परिवार को संवारना है, सब के लिए सब कुछ बनना है। 

आज हर दिन यही कोशिश है की सबसे अच्छा बेटा, भाई, पति और इंसान बनू और दूसरा सबसे अच्छा पिता क्योंकि पहले तो मेरे पापा ही रहेंगे। भगवान ने इस सजा को कम करने के लिए जो बेटी उपहार में दी है चाहूँगा की जब उससे पुछा जाए की बेटा कौन है आपका सबसे अच्छा दोस्त तो उसके दिल से यही निकले 'पापा मेरे'


"नन्ही-नन्ही पलकों में जो डिबिया बंद है, मानो सपनो की घडिया चंद है, 
तारो की चमक कहकशा से कुछ मंद है, हंसती सेहर का है अब इंतज़ार,
सच्ची-झूठी दुनिया का जो रंग है, नन्हे कदमो के बड़ा होने की जंग है,
बचपन की ख़ुशी-रौनक संग है, बुजुर्गो की दुआओ को है बेक़रार।

मीठी-मीठी थपकी जो मिल जाए, पूरा बचपन ही संवर जाए,
नए-नए खिलोने भी कम भाये, गर सुरीली लोरियों मैं मिले प्यार,
छोटी-छोटी ऊँगली जो थाम ले, पुकारे तो प्यार से अनेको नाम ले,
सुनहरा बचपन है सामने जो गोदी और कंधो पर मिले दुलार।" 


में और मेरी बेटी (2013) 


रचियता: कपिल  चाण्डक 
Author: Kapil Chandak

Saturday, October 8, 2011

Lucky Ali Speaks


"I want people to be happy."
Says the singer-musician-songwriter-actor 'Lucky Ali'

Image courtesy: Vaidyanathan (ydntn photography)
I feel lucky at reproducing a few statements and quotes which were said by Lucky Ali over the years on various occasion.

Lucky Speaks on his solful music

"I'm not a trained singer, but I love singing,"

"I will sing what I want to sing," he says simply. "Just because I have a couple of hits, does not mean I turn into a full time playback singer. I should enjoy doing the work."

About his music, he says "I am not a trained musician. I play by the ear, by my instincts. And I've always been singing. It's been a serious hobby with me. And I compose my own music". "I met Aslam at a Jamaat. He wanted to write songs for me, so we got together and everything happened. We vibed well."

About his music he says "My music happens to me when I least expected it. I'm untrained and the style is free."

So how does he qualify his music? ''My music is 'Everybody's Music." I don't belong to any particular genre. But I don't understand what pop music actually is. There should be no categories. Everybody should express himself or herself in a way they feel best. I am doing what makes me feel good.''

"I discover music. I don't believe I create anything; I only discover things. I discovered my form. It may have been there all along. But I searched for it and found it; I discovered that I could express myself in it."


About the simplicity, he says, "It's the melody that is important to me. Music is not just about learning notes or playing an instrument. One has to understand music from within and then reach out. I don't like too many instruments, so I consciously try to keep it simple."

In the fast-moving entertainment industry, Ali broke away from music for few years. "I can’t churn out songs like a factory," he explains. "There has to be a reason."


About his music album he says "It's never just a couple of tracks strung together. There's always a connecting theme, even though I don't necessarily stick to it right through. First, the music arrives. I then sit with the lyricist and musicians, and tell them about the direction I am looking for – the ambience in my head. We just take it from there. I work with professionals, so the task is always an easy one"

His albums have the Sufiana feel "Yes. But it is not planned. You may get the feel of Sufi music in my songs because I am a God-fearing person. Whatever I do, I always think of pleasing God with my work," he explains.

"I’ve always held on to melody,"


About his kind of music, Lucky says, "My songs are an extension of my personality. It is music that everyone listens to. Everyone understands my music since it is simple and that's the reason why it worked. The moment I start doing difficult things for people to swallow, it will be the end to my music and my career. I come out with what I can understand and if I don't, I keep my mouth shut. My songs reflect the various relationships that I have gone through over the years, the impressions that people I met in the course of my travels left on me and generally, life itself,"


Lucky just ''walked into music, ''You have to do it yourself. You can't expect things to just fall into your lap. Do something to the best of your ability. If it feels right in your heart, it must be good. I felt that if music is divine why wouldn't there be a market for it.''


About the fierce competition in the Indian Music Industry Lucky says "Competition? I have not come to compete with anybody. I have just come to do my stuff and get out. I don't want to hurt or harm anyone. I have their good will and they have my good will."


When asked what inspires his creativity and his songs, the artist said "I think what inspires me is simplicity, life, creation among a few. Also people, parents, all things that are normal to life inspire me."



Lucky Speaks on journey and his nomad nature
''The concept of home and family was not for me. I had to leave ... ''
Lucky Ali apart from music takes interest in nature and traveling. You can call him born traveler. He says "The moment I get a chance to travel, I am out. That's the only time I can probably get to be one with whatever is around us. And you can find nature in anything. You don't have to go a hill station. People squatting on Mumbai roads are also natural."


Lucky Speaks on food he takes
"My ideal meal is a homemade meal shared with my family after thanking God for it."
"I wake up at 5 am. Even before I open my eyes I take God’s name. Later, I say my namaz. Then I have a cup of coffee. I walk around and watch the sun rise."

"My favourite vegetables are ladyfingers, potatoes, tomatoes, cucumber, green leafy vegetables, carrots, cauliflower, broccoli, peppers, mushrooms and sprouts. But I am not very fond of salads. I don’t mind chewing on a few leaves now and then. When I am in a mood to binge I enjoy chaats. I don’t worry about my throat. I am very fond of seafood and vegetarian food."

"I am a dessert person, my favorite desserts are gulab jamun and kulfi. I like Indian sweets. I relish the aam ras Gujaratis make. My fruit platter would comprise apples, mangoes, litchis and cherries. My favourite cuisine is Indian food. When I say Indian, I mean the entire sub-continent including Arabic, as their food reflects a lot of our influence. European food would come a close second. It is pretty light. Chinese, Malaysian and Thai would rank third, fourth and fifth. In Indian food I like patli yellow moong ki dal with roti and raitas."

"For a recording I don’t carry my own lunch but I avoid eating outside food as far as possible. If I am hungry in the evenings I eat whatever the kids are eating, potato chips and stuff like that."

"Dad was a great cook. He always cooked something for us. He was an ace at Arabic and Iranian food. I have six brothers and two sisters and all of them are good cooks. Strangely enough though, none of us know how to make biryani. Since we all like to experiment, our artistic bent of mind finds expression in our cooking talents. My wife makes excellent stir-fried vegetables. When she’s cooking I just add my own two bits."

"Boarding school food was good and not difficult to adjust to. Besides, my mom never spoilt us. I like anybody and everybody’s cooking."

"Food should be simple and clean and made with love. The person cooking it shouldn’t treat it like a chore. I don’t like restaurant food I would rather have homemade food. When I am in town, I ask my chachas to send me khichdi. In Bangalore I like the food at MTR. I am fond of idlis and wadas. South Indian food is quite healthy."

"I don’t drink, I am a teetotaler. My favourite beverage is water. But sometimes I just forget to drink any. I don’t carry my water from home since mineral water is available everywhere. On a hot summer day ideally, I would skip a meal. Or else, eat a meal of dal rice and dahi. Coconut water is always available at home. If not, a glass of nimbu pani, would be just fine. During winter in England I like drinking café latte (coffee in milk). In the rains I love chai."

Lucky’s musical recipe for lassi
"Take a patila of milk, put in a little curd, let it go to sleep, say goodnight. In the morning, good-morning, take it out, Patiala turning curd. Put in little sugar, then put it in madani, then dhar-dik, dhar-dik dhar-dik = lassi = paise assi in India."

Lucky Speaks on his work
"I trained as a horseman in America. It was sheer physical labor and it made me feel good to make a living from hard work", He used to like that experience and he even says.

He moved on to 'Pondicherry' where he worked on an 'Oilring' for one whole year. He even cleaned tanks there. When asked about his experience at Pondicherry, he says "I was there for a full year and I enjoyed it very much. It was like excising without having to go to the gym. But after sometimes I realized that my ambitions in life were different from those of guys out there who wanted to be crane operators after 14 years! So I quickly got out".


Horse breeder, singer, carpet seller, oil rig worker, actor… how does he done so many avatars? "That’s because my plans have never worked. Everything that has happened has never been planned. I don’t want to get stuck in the rut and do only one thing. I would rather do what I feel like doing and things I feel right about. I am a nomad at heart."



Lucky Speaks on his acting and bollywood
"Bollywood was never a career option for me. That’s not my kind of music. I just do it if someone simply asks me to do it…otherwise that’s not something I really enjoy doing."
"It is just another aspect of my ability to work in a creative environment, another facet of myself as an artiste."

"As far as doing something was concerned," says Lucky, "I always assumed I would be an actor. As did the people around me."

He was actually never fond of acting. Lucky remarks, "The films I wanted to do did not earn me any money. It was a hard life and I desperately needed to earn. I wanted to get married. You cannot do that on art films and my heart bled every time I thought of doing a commercial movie. I kept asking myself: Can you do that, man? Can you do that convincingly? The money was tempting but I knew it was beyond me. So, finally, one day I stopped this battle with myself and decided to move on."

He said "Acting is hard work. You incorporate the character's personality into your own. In my experience, it has been the directors prerogative to decide what part suits who, anyway, you live and breathe the character for a long time after the work experience, which is tough because everyone keeps wondering 'what's wrong with you'. In the Indian commercial film scene you probably get desensitized because the system does not want you to think it's geared towards the unthinkable."


Lucky speaks on his life, dreams and beliefs
"Because I don’t let my success go to my head. I am always aware of the truth that no matter how big a star you are, one day you have to go six feet under the ground,"
Lucky Ali has strong belief in God, "I believe in the doing of anything that is contrary to the will of creator, for me I understand faith."

When he was asked does his being of a staunch Muslim get in the way of his music, he replied "For me music is not a Nasha, rather a gift given to me by creator, the Ulema are divided on this issue and although there were quite a few fatwas for and against I decided I didn't want to be confused and I do music in order to generate a feeling of communication, friendship, peace etc."

When his mother died in 1993, he was completely shattered. He even went on to say, "For me everything died when my mother died.”

He is very laid back kinda man and take life as it comes. He has never involved himself in planning for future. "Can't say. Not because I don't want to but because I Don't know."

He goes on to say "I can't plan. Each day bring its own glories, own sorrows and I take things as they come. I don't know how long I will have this talent. At the end of the day, whatever I might have reached, I come back home, go to sleep and the next day, it's back to square one. One has to start the day all over again. All I know is who I am. All I know is that I will never journey away from myself. I have no illusions about life. I hope, Inshallah, that once this phase is over, I am able to move onto something else. Something nice and productive. Even now music is jus a serious, passionate hobby, not my career."


He talks about his future "Futures are built on experiences of the past. What is important to me is 'now' because dwelling in the past or thinking about the future is as furtile as the other. If the 'now' is uncomplicated. The future will take care of itself."


His dreams??, He explains "I want to learn to do 'Kiart', that is the recitation of the 'Koran'. That's my dream."

"That’s home. That’s where my farm is. I am an agriculturist who grows wheat, rice, fruit…."


When asked if he was to tell his fans just one thing, "This what I would tell my son "Keep is simple and work hard."


He is one man who is always on for some search. He is "The only thing constant in nature is change" type of guy.


"God has been kind. We get our three meals a day, and I have managed to do a lot. There is no long-term plan in mind. I simply take it as it comes."


Today he has well over 54 years of experience. He has been an 'Oil Ringer', 'Carpet Cleaner', 'Horse Breeder', 'Farmer', 'Software Professional', 'Traveler', 'Singer', 'Musician', 'Actor', what not but he still feels that he has not achieved his destiny. He says
"Not till I die would I have fulfilled anything."

For more Lucky Ali stuff, Do check the LuckyWorld.pps by Kapil Chandak. It's An X'clusive Presentation containing almost everything about Lucky Ali in 163 slides

Thursday, October 6, 2011

इक रहिन भिखारी, इक रहिन डीप्स्या और इक रहिन हम (कहानी)

बहुत दिनों से कुछ नया (अज़ीब) कार्य नहीं किया था। इसलिए सभी बच्चो का इकठ्ठा किया और एक उद्यानभोज (पिकनिक) की घोषणा कर दी। उस समय मैं कक्षा आठ का विद्यार्थी होने के साथ-साथ छात्रनायक भी था। लगभग सभी सहपाठियों जोकि हर समय पढाई को नज़रअंदाज़ करने का अद्वितीय तर्क ढूँढते रहते थे ने इस प्रस्ताव पर अपनी अस्थायी स्वीकृति दे दी। मैंने हाथों-हाथ इस महायोजना की रूप रेखा तय कर ली। ठेठ राजस्थानी भोजन "दाल बाटी चूरमा" को सर्वसम्मति मिल गयी। यथासमय लगभग सभी सहपाठियों से उनकी योगदान राशि एकत्र कर ली गई। कच्ची रसोई का अधिकांश सामान हमारी ही कक्षा के एक छात्र प्रकाश खंडेलवाल* (जिसका नाम बहुत ज्यादा मोटा चश्मा लगाने के कारण डीप्स्या रखा गया था) की दूकान से यह कह कर ख़रीदा गया की बचा हुआ माल वापस कर दिया जाएगा। हालांकि इस बात पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया की पका हुआ भोजन भला वापस कैसे होगा। समय बचाने के लिए हमने खाना घर से ही बना कर ले जाना उचित समझा। रामकुमार धोबी ने कहा की मैं सारी बाटी बनवा लाऊंगा, सुमित शर्मा* जिसको हम लोग उसकी हरकतों के कारण प्यार से भिखारी बोलते थे (गुस्से से भी भिखारी ही बोलते थे) को बेसन और गेंहू का चूरमा बनाने का काम इस बुनियाद पर दिया गया की वह अंशकालिक रूप से अपने घर में खाना बनाया करता था तथा उसके पिताजी चूरमा बनाने  में निपुण थे। दाल बनाने का जिम्मा मैंने लिया और मिर्च का ताराशंकर वर्मा ने। पत्तल-दोने, नमकीन आदि खरीद ली गयी। चटाई, दरी और अन्य सामान नियोजित तरीके से कुछ छात्रो के घर से मंगवा लिए गए। सुबह सात बजे विद्यालय के सामने सभी का मिलना निश्चित हुआ। सभी व्यवस्था करने के बाद जब मैं रात को घर पहुंचा तो मेरी बहन जिसको मैंने दाल बनाने के लिए राज़ी किया था ने बताया की कोई रामकुमार धोबी गुंथे हुए आटे की बाल्टी ये कह कर दे गया की आज वो किसी अपरिहार्य कारणों से बाटिया नहीं बनवा पायेगा। करीब चालीस बच्चे जिन्होंने अपनी जेब खर्च का बहुत बड़ा हिस्सा मुझे इस गोठ का हिस्सा बनने के लिए दिया था, कल सुबह सात बजे विद्यालय के बाहर मेरे लिए घात लगा कर बेठे होंगे और मैं यहाँ रात के नौ बजे इस सोच में हूँ की अब करीब 150-200 बाटी कौन बनाएगा। :-(


भिखारी का घर पास में ही था मैं उसके घर गया, सब कुछ बताया और अपूर्व बुद्धिमत्ता का ढोंग करते हुए मैंने उसे सारी बाटिया बनाने के लिए अभिप्रेरित किया। भिखारी ने डीप्स्या को भी इस गोपनीय और आत्मघाती योजना का अंश बनाने का प्रस्ताव रखा। यहाँ यह बताना सारगर्भित होगा की भिखारी और डीप्स्या ख़ुदग़रज़ी के कारण सशर्त अच्छे मित्र थे क्योंकि दोनों ही विद्यालय के शीर्ष उपेक्षित छात्रो में आते थे। करीब तीन घंटे तक बिना किसी महान अप्रिय घटना के हम सारी बाटिया बनाने में सफल हो गए। सुबह पांच बजे उठ कर तैयार होकर में भिखारी के घर पहुंचा जहाँ पर डीप्स्या पहले से ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुका था। भिखारी ने एक ठोस दावा किया की चूंकि उसके पिताजी ने चूरमा बनाते समय थोडा सा घी अपनी तरफ से और मिलाया था इसलिए उसका छोटा भाई  गंजू*  भी बिना योगदान राशि के गोठ में चलने का हक़दार बनता है। डीप्स्या की आरम्भिक आपत्ति के बात मैंने बेमन से अपनी सहमति दे दी। डीप्स्या के घर से बाटिया लेते समय मौका देख कर उसने ने भी दांव चल दिया। डीप्स्या के अनुसार उसका छोटा भाई  सुरेश*  भी बिना योगदान राशि के गोठ में चलने का स्वत्वाधिकारी हैं क्योंकि उसने भी कल रात रहस्मयी तरीके से कुछ आटा बाटियो में मिलाया था। बात पूरी होने से पहले ही भिखारी और डीप्स्या में महासंग्राम छिड़ गया। भिखारी ने कहा की कपिल तुम्हे पता नहीं कल रात को तुम्हारे जाने के बाद डीप्स्या ने कुछ बाटिया खा ली थी। डीप्स्या ने भी प्रत्याक्रमण करते हुए कहा की कपिल तुम्हारे जाने के बाद इस भिखारी ने भी कुछ चूरमा घर के लिए अलग से निकाल लिया था। चूंकि मेरे लिए इन दोनों की ये हरकते नयी नहीं थी इसलिए मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

हम पांचो (मै, भिखारी, गंजू*, डीप्स्या और सुरेश* ) सारा सामान ले कर विद्यालय के सामने पहुंचे। थोड़ी ही देर में सभी सहपाठी एकत्रित हो गए लेकिन सुनील सामरिया जो की वर्तमान में भी मेरे  अभिन्न मित्र है वहां किसी गूढ, गहन और गुप्त प्रयोजन से नहीं आये। चूंकि सुनील सामरिया के बिना ज्यादा मज़ा नहीं आता इसलिए मैंने कुछ छात्रों को मान मनोव्वल के लिए सुनील सामरिया के घर भेजा। घर पास में ही था कुछ ही देर में सुनील सामरिया दूर से आता हुआ दिखाई दिया। ये देख कर भिखारी और डीप्स्या का सब्र कब्र में दफ़न हो गया। दोनों बोले की ये तो बिना पैसे दिए गोठ जाएगा हमने तो पैसे दिए है जाने के लिए, अगर ये जाएगा तो हम तो नहीं जाने वाले । इतना कह कर दोनों ने खाने के सामान का थैला नीचे रख दिया और कहा की हमारे हिस्से का खाना हम को दे दो और हमारे भाइयो का भी दे दो। एक बार फिर मुझे सत्य का ज्ञान हुआ की क्यों इनको लोग भिखारी और डीप्स्या कहते है। इस से पहले की मैं इन दोनों की हरकतों के बारे में कोई दूरगामी फैसला लेता, सुनील सामरिया ने दूर से आते हुए अपने हाथ में एक नोट निकाल कर हवा में लहराया। नोट देखते ही दोनों ने अपने दृढ विचारो में तब्दीली लाते हुए खाने के सामन का थैला उठाकर कहा की चलो भाई पिकनिक के लिए देरी हो रही है।

हम सभी वहां से लगभग चार-पाँच किलोमीटर दूर स्थित रामनिवास बाग़ पहुंचे। पास में ही चिड़ियाघर और अल्बर्ट संग्राहलय था। तय हुआ की दो लोग रूक कर सारे सामन का ध्यान रखेंगे और बाकि लोग चिड़ियाघर और अल्बर्ट संग्राहलय देखने जायेंगे। भिखारी और रामकुमार धोबी रुके। वापस लौटने पर हमने देखा की कुछ अमरुद और केले जो की हमने विद्यालय से रवाना होते  समय रास्ते में ख़रीदे थे के टूकड़े वहां  ज़मीन पर फैले थे और दुसरे फल भी कम थे। अनुसंधान करने पर भिखारी ने बताया की हम लोगो को नींद आ गयी और शायद कुछ गिलहरियों और चिड़ियों ने इन्हें खा लिया होगा। उनकी इस  परी कथा को ना मानने का कोई उपयुक्त कारण हमारे पास नहीं था । हालाँकि ये आज भी एक अनसुलझा रहस्य है की जो छिलके वहां बरामद हुए थे वे किसी चाकू से छीले हुए थे और गिलहरियों और चिड़ियों ने उन्हें चाकू से कैसे छीला होगा?

*परिवर्तित नाम

रचियता: कपिल  चाण्डक 
Author: Kapil Chandak



Image Courtesy : Google  
THIS BLOG claims no credit for any images posted on this site unless otherwise noted. Images on this blog are copyright to its respectful owners. If there is an image appearing on this blog that belongs to you and do not wish for it appear on this site, please E-mail with a link to said image and it will be promptly removed.

Wednesday, August 31, 2011

Raasta-Man : Lucky Ali’s Sixth Solo Music Album: 2011

Raasta-Man is dedicated to all my fans who have greatly supported me all through my career and have displayed their love for my music. Raasta Man’s music takes you on a soothing journey, which inspires one to live every moment to the fullest. Life is a journey and not a destination and this album personifies that sentiment. I would like to thank Ovations for giving me the opportunity to showcase my music.” Says Lucky Ali

Lucky Ali launched his new music album 'Raasta-Man' under his own label Lucky Ali Entertainment – a part of the Surplus Group in Mumbai on 07th July 2011. The album is a story of a man and his experience, who travels all around the world in search of love.

‘Raasta-Man’ is the sixth solo music album by Lucky and inspired by the extraordinary life and times of a nomad. With this album, Ali reveals his distinctive music and offers timeless compositions promising a whole new experience to his listeners. The album is a treasure chest of Lucky Ali’s experiences successfully translated into 11 songs.

As Lucky’s music has been an example of freedom of expression that’s why he decided to make it available for free through the internet (http://www.raastaman.com/). Lucky has freed himself from all the bonds of the music industry to give momentum to his unique and trendsetting brainchild. While everybody applies for a Copyright, Lucky Ali went the Copyleft way and decided to launch his own label, Lucky Ali Entertainment – a part of the Surplus Group. SURPLUS group is founded by Lucky Ali and Asif Iqbal. Surplus represents everything beyond what one actually needs.

“Our philosophy is to channel that surplus towards living, education and entertainment. (http://www.surplusgroup.co.in/)  Raasta-Man is the first album under this label.” Lucky Added.

In 2009-10 Lucky Ali had released 8 songs with his 5th solo music album ‘Xsuie’ via internet. Later he included those 8 songs also in 'Raasta-Man' which has these 11 soulful songs: 1.Dil Gaaye Ja-my heart keep on singing  2.Oh Raahi-you are never on your own  3.Duniya Ka Samandar-sea of life  4.Khuda Hafiz-we don't have to say goodbye  5.Rehne De  6.Yeh Zindgi-everyones wathching  7.Main Kya Karoon  8.With You  9.Sayyaah  10.Main Tumhara Hi Rahoon  11.Tauba Tauba 


Raasta-Man is about the man on the road… raaste pe chalne waala aadmi. The album is about identifying thoughts that we, as common people, have. It’s balladic... it’s anthemic... it’s romantic... it’s path-breaking in many different ways. It’s a different album. I liked listening to it as I recorded it. For this album, I have travelled all over the world, recorded wherever I could… New Zealand, England, China…. It’s a compilation of all the sounds I have heard and imbibed in the last five years. This is part of a larger repertoire of works that is yet to be released.” Lucky Explained.

Musician Lucky Ali is all set to begin a campaign that will cater to the needy people. With his latest album ‘Raasta-Man’ about to create waves in the world of music, Ali will travel across the country to do live concerts and create an awareness to donate old things to those who need them.

To promote the album, road shows are being organized from the first weekend of September with concerts in various cities.


“Rather than going to a music store, looking for an album and buying it, I felt it would be nicer to connect with the listeners on a one-on-one basis. When people come for these concerts, I would like to give a copy of the album to each one of them.” he added.
 All songs of Raasta-Man have been recorded at Sterling Studio in New York. While the album will be popularized through the grand multi-city concerts, Lucky Ali has appointed media house UTV as the official music partner to make the album available across various mediums.

Through this partnership with UTV, the album will be accessible on Radio, Television, Voice and other digital platforms.

Ovations India is the producer of the album and host to the concerts and road shows, while Buenos Entertainment has been chosen to support Ovations on Sales, Marketing, Event Management, Logistics Management, Ticketing, Travel Management, Event Production& Backstage Management. Zubair Ali is the Tour Manager.

LavinaTauro, Senior Vice President, Music and Voice Products, Interactive – UTV, said “Lucky Ali is undoubtedly one of the best singers in the industry today with an immense fan following across the globe. After receiving fantastic response for the album, we at UTV Interactive are looking at leveraging this across platforms to build a proposition that would ensure his music accessibility to fans and music lovers. With Lucky Ali’s popularity and the grand culmination of his album, we are confident that this association will be highly successful.”

Says Idris Ahmed of Ovations, “Lucky Ali’s music has always been unique, soulful and incredibly popular. With Raasta-Man he is all set to break his own records. His fan following is enormous; his music timeless! We have taken this initiative to bring to music aficionados across India the unique sound, passion and soul of Lucky Ali’s music.”


Raasta-Man CD Cover designed by his fan Mr. Bilal Malik (not officially)


So, all you Lucky Ali fans there, get ready to soothe your souls to the tunes of your favourite singer with ‘Raasta-Man.
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...